मेरठ, मार्च 4 -- मेरठ। मेरठ की पहचान सिर्फ ऐतिहासिक धरोहरों और खेल उत्पादों से ही नहीं है, बल्कि यहां के औद्योगिक क्षेत्रों ने भी शहर को देश और विदेश में एक अलग पहचान दिलाई है। मेजर ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एरिया उन्हीं क्षेत्रों में से एक है, जिसने न जाने कितने घरों के चूल्हे जलाए और विदेशों तक मेरठ का नाम रोशन किया। लेकिन अफसोस की बात है, कि आज वही औद्योगिक क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। यहां की जर्जर सड़कों, टूटी हुई नालियों और गंदगी के अंबार ने इस क्षेत्र को बदहाली की दलदल में धकेल दिया है। मेजर ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एरिया में 150 से ज्यादा फैक्ट्रियां हैं, जहां हजारों कारीगर रोज मेहनत करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। यहां बनी स्पोर्ट्स गुड्स, प्लास्टिक प्रोडक्ट्स और कई औद्योगिक सामान विदेशों तक निर्यात किए जाते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.