मेरठ, अक्टूबर 28 -- मेरठ। जाग्रति विहार में सोमदत्त विहार कॉलोनी एमडीए से अधिकृत है। सालों पहले बनी इस कॉलोनी की सड़कें लगभग बदहाल हो चुकी हैं। मुख्य गेट पर पर सड़क की टूटी हालत लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। वहीं कॉलोनी के ऊपर से गुजर रही ग्रिड हाईटेंशन लाइन के कारण लोग परेशान रहते हैं। दो दशक बाद भी यह कॉलोनी नगर निगम को हैंडओवर नहीं हो पाई है। यहां रेजीडेशियल वेलफेयर सोसाइटी ही पूरी देखरेख करती है। जो आए दिन समस्याओं से एमडीए के साथ नगर निगम को भी अवगत कराते हैं। समस्याओं से जूझ रहे यहां के लोग सड़क के साथ सरकारी पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं चाहते हैं। एमडीए से अधिकृत पॉश कॉलोनियों में शुमार सोमदत्त विहार कॉलोनी में 500 से अधिक मकान हैं। जहां फेज-1 और फेज-2 में करीब 2500 से अधिक आबादी रहती है। वर्ष 2002-03 में बनी इस कॉलोनी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.