मेरठ, मार्च 22 -- मेरठ। नगर निगम के वार्ड पांच में करीब आठ इलाके हैं। यहां टूटी-फूटी सड़क और गंदगी के बीच लोग जी रहे हैं। गलियों में बहता नालियों का गंदा पानी, जगह-जगह फैली गंदगी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। बरसात हो जाए तो मोहल्ले तालाब बन जाते हैं। नालियों में लगे खंभे जान के दुश्मन बने हुए हैं। कंकरखेड़ा में नगर निगम का वार्ड नंबर 5, जिसमें शिवलोकपुरी, चौक मोहल्ला, सदनपुरी, मेहंदी मोहल्ला, जस्सू मोहल्ला, मैथनिया मोहल्ला, न्यू शिवलोकपुरी और न्यू गोविंदपुरी क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में करीब पचास हजार लोग रहते हैं। इनमें 20 हजार के लगभग मतदाता हैं। पूरे वार्ड में साफ-सफाई से लेकर बुनियादी सुविधाओं की स्थिति दयनीय और चिंताजनक है। यह पूरा इलाका समस्याओं से घिरा हुआ है, जहां आम लोगों की रोज़मर्रा की जिंदगी कठिनाइयों से जूझती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.