मेरठ, मार्च 3 -- शहर भले ही विकास कर रहा हो, लेकिन वार्ड नंबर नौ, कंकरखेड़ा के कई मोहल्ले आज भी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। यहां से विकास कोसों दूर है। इन इलाकों के लोग वर्षों से इंतजार कर रहे हैं कि कभी तो यहां के हालात सुधरेंगे। यहां टूटी सड़कों, गंदगी से भरी गलियों और चोक नालियों ने जिंदगी को नर्क बना दिया है। नगर निगम के वार्ड 9 कंकरखेड़ा में कासमपुर, लाला मोहम्मदपुर, अशोकपुरी, नंदपुरी, शाक्यपुरी, सेंट्रल डिस्टलरी, टीकाराम कॉलोनी और साधु नगर इलाके आते हैं। यह ऐसे इलाके हैं जिन्हें कई वर्षों से उद्धार का इंतजार है। गलियों में सड़क या खड़ंजे तक नहीं हैं। बरसात हो जाए तो लोग घरों में कैद हो जाते हैं। सबसे बुरा हाल साधु नगर का है, जहां 20 साल से एक भी सड़क या खड़जा नहीं बना। गलियां गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बरसात के दिनों में हालात औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.