मेरठ, सितम्बर 9 -- मेरठ। इस साल की लगातार बारिश और बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी सब्जियां और फल बर्बाद हो गए। बाहर से मंडियों तक पहुंचने वाले माल की आपूर्ति घट गई। इसका सीधा असर आम लोगों की थाली पर पड़ा है। जो सब्जियां सस्ती मिल रहीं थीं, अब उनके दामों में उछाल आया है। वहीं फलों के दामों भी बढ़ोत्तरी हुई है। सस्ता मिल रहा सेब अब महंगा हो गया है। सब्जी और फलों में आए उछाल से रसोई भी महंगी हो गई है। बारिश और बाढ़ ने सिर्फ खेत-खलिहानों को ही नहीं डुबोया, बल्कि आम आदमी की रसोई में भी हलचल मचा दी है। पहले जहां थाली में हरी-भरी सब्जियां और मौसमी फल आसानी से मिल रहे थे, वहीं आज उनके दाम बढ़ गए हैं। बाहरी क्षेत्रों से आने वाली सब्जियां और फलों की आगत कम होने से महंगाई की मार रसोई में दिखने लगी है। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तर...