मेरठ, सितम्बर 28 -- मेरठ। नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है। जगह-जगह मां दुर्गा के दरबार सजाए गए हैं और भक्तगण बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव से मां के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। जागृति विहार में प्राचीन मां मंशा देवी मंदिर और सदर बाजार क्षेत्र का काली माता मंदिर इन दिनों आस्था के रंग में रंगे हुए हैं। रोज़ाना यहां हजारों लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। खासकर मंशा देवी मंदिर में तो रोजाना दस हजार से अधिक भक्त मां के दर्शन करते हैं, लेकिन इस भीड़ और आस्था के बीच एक बड़ी समस्या खड़ी हो रही है, पार्किंग और जाम की समस्या। नवरात्र में शहर के मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा है। जागृति विहार स्थित प्राचीन मंशा देवी मंदिर में हर दिन दस हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। खासकर सप्तमी से यहां भीड़ कई गुना बढ़ जाती है। मंदिर के आसपास क...