मेरठ, मई 7 -- दूर-दराज गांवों के बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा फैलाने में जुटे बेसिक शिक्षा के शिक्षक-शिक्षिकाएं भोर होते ही तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए विद्यालय पहुंचते हैं। अपने घर से कोसों दूर दुर्गम इलाके में मौजूद स्कूल तक पहुंचने में इन्हें तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इन मुश्किलों को अपने साहस और समर्पण से वह रोजाना ही पार कर लेते हैं। जिले में कई इलाके ऐसे हैं जहां सुनसान और जर्जर सड़क हैं। नदी को भी पार करना पड़ता है, लेकिन हर बाधा को पार कर वह सिर्फ एक ही मकसद के लिए निकलते हैं कि ज्ञान की रोशनी से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाना है। शिक्षा समाज की रीढ़ होती है और इसको मजबूती देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों के भविष्य की नींव रखते हैं। मेरठ जिले के ऐसे कई शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं जो शहर के आरामदायक जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.