मेरठ, जनवरी 2 -- मेरठ। नए साल पर उमंग और मस्ती का माहौल पार्कों में नजर आया। साल के पहले दिन सूरजकुंड पार्क, गांधी पार्क और गोल मार्केट में लोगों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। कोई अपने दोस्त के साथ था तो कोई अपने परिवार और बच्चों के साथ पार्कों में घूम रहा था। गांधी बाग का तो नजारा ही कुछ अलग था, जहां बच्चे झूले पर झूल रहे थे और कुछ लोग नाव में सवारी कर रहे थे। नए साल पर लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। हिन्दुस्तान बोले मेरठ टीम ने मौजूद लोगों से संवाद कर नए साल पर उनके संकल्प के बारे में जाना। सभी ने खुद को अनुशासित करने और शहर को साफ सुथरा रखने का संकल्प लेते हुए नए साल का स्वागत किया। नए साल की पहली सुबह मेरठ के लिए सिर्फ तारीख का बदलना नहीं थी, बल्कि उम्मीदों, संकल्पों और सकारात्मक सोच की नई शुरुआत थी। कंपकंपाती ठंड, खिलखिलाते चेहरे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.