मेरठ, दिसम्बर 29 -- मेरठ। घंटाघर से रेलवे रोड चौराहे तक सड़क की बदहाली को लेकर दुश्वारियां झेल रहे हैं। यहां विकास कार्य के नाम पर पूरी सड़क खोद डाली गई और बीच सड़क में खंभे गाड़कर छोड़ दिए गए। जिन पर साइडों में खंभों पर झूलते बिजली के तार शिफ्ट किए जाने हैं। महीनों से ना तो बाजार की सड़क ही बनी और ना ही खंभों पर बिजली के तार शिफ्ट हुए। शहर की व्यस्त सड़क होने के बाद भी हालात बदहाल हैं। व्यापार चौपट हो गया है और लोग इधर आने से बचते हैं। चंद कदम की सड़क पार करने में भी लोगों को डर लगता है। दिनभर जाम की स्थिति झेलनी पड़ती है। दुकानों के सामने गड्ढों में आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। संबंधित अधिकारियों से बस यही उम्मीद है कि जल्द व्यवस्था सुधरे और बाजार गुलजार हो। शहर की पहचान उसके बाजार और सड़कों से होती है। बाजार केवल खरीद-फरोख्त की जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.