मेरठ, जनवरी 6 -- कैलाश प्रकाश स्टेडियम में इन दिनों सिंथेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है, इसके चलते स्टेडियम को एक माह के लिए पूर्णत: बंद कर दिया गया है। ऐसे में खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ी इधर-उधर प्रैक्टिस कर काम चला रहे हैं। स्टेडियम बंद होने के चलते एथलेटिक्स खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन खिलाड़ियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। नेशनल गेम होने वाले हैं और खिलाड़ी जी-जान से तैयारी में लगे हैं, वो भी बिना किसी वैकल्पिक इंतजाम के। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण कार्य के चलते स्टेडियम को पूरे एक माह के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि भविष्य को देखते हुए यह कार्य जरूरी है, लेकिन खिलाड़ियों के लिए प्रैक्टिस उनके लिए मुख्य है। स्टेडियम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.