मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- खतौली में वैसे तो हर सड़क पर जाम की समस्या रहती है लेकिन सबसे बड़ी समस्या जीटी रोड,बुढाना रोड,जानसठ तिराहे पर रहती है। इन सड़कों पर दुकानों के सामने रखे गए सामान के अलावा दुकानों के सामने खड़ी चार पहिया वाहन भी है। जीटी रोड ,बुढाना रोड के सामने तो डीसीएम के चालकों ने पूरी तरह से सड़क पर कब्जा किया हुआ है। सड़क पर वाहनों को खड़ी कर वहीं से ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों ने गाड़ियों की सर्विस के लिए वर्कशाप बनाए हुए हैं वो तो सड़क किनारे ही अपना धंधा चला रहे हैं। सड़कों पर ऐसे ही दुकानदारों के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन को इस जाम को लेकर कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए तभी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। -- जाम की समस्या से जूझ रही बुढ़ाना व जीटी रोड, वाहनों की लग जाती है लंबी-लंबी कतारें न...