मुजफ्फर नगर, फरवरी 14 -- नगर पालिका का वार्ड-26 शहर का दिल कहा जाता है, जिसमें करीब 32 हजार की बड़ी आबादी निवास करती है। इनमें करीब 7,500 नागरिक मतदान का अधिकार रखते हैं। पॉश कॉलोनी ब्रह्मपुरी व साकेत कॉलोनी इसी वार्ड का हिस्सा है, जिसमें बारिश के समय सरवट क्षेत्र से आने वाले गंदे पानी के जलभराव के साथ ही अरोरा क्वार्टर्स के बाहर सड़क पर होने वाली अवैध वाहन पार्किंग मुसीबत का सबब है। इससे सटे सरवट व मल्हूपुरा क्षेत्र में पशु डेयरियां बहुतायत से हैं, जिनका गोबर नालियों में बहाया जाता है। इससे संक्रमण फैलने का भी खतरा यहां रहता है। स्थानीय लोग पालिका-प्रशासन से इन्हीं प्रमुख समस्याओं का समाधान चाहते हैं। नगर पालिका का वार्ड-26 शहर के बीचोबीच स्थित है, जिसे शहर का दिल भी कहा जाता है। इस वार्ड में पॉश कॉलोनी ब्रह्मपुरी के साथ ही साकेत कॉलोनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.