मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- बुढ़ाना सठेड़ी रोड के नागरिक मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नरकीय जीवन जी रहे हैं। बस्ती में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। पानी की निकासी न होने से सड़कों पर हमेशा जलभराव रहता है, जिसकी शिकायत ग्रामीण एसडीएम से भी कर चुके हैं। लोग हैंडपंप का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जलभराव और कूड़े के ढेरों पर पल रहे मच्छरों से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है, जिससे यहां के निवासियों का स्वास्थ्य लगातार दांव पर है। -- कूड़े के अंबार, जलभराव और दूषित पानी छीन रहे जिंदगी की उम्मीदें मुजफ्फरनगर । जिले के बुढ़ाना कस्बे में स्थित सठेड़ी रोड का इलाका अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यह बस्ती विकास की दौड़ में बहुत पीछे छूट गई है, जहां के निवासी इक्कीसवीं सदी में भी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। जगह-जगह लगे ...