मुजफ्फर नगर, जनवरी 13 -- मीरापुर कस्बें में समस्याओं का अंबार है आबादी के हिसाब से जनपद मुजफ्फरनगर के एक बड़ा कस्बा होने के बावजूद मीरापुर आज के इस आधुनिक युग में भी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। कस्बें में विभिन्न समस्याओं के चलते यहाँ के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ की समस्याएं जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, नगर पंचायत के विकास के बड़े बड़े दावों को खोखला साबित कर रही है।गंदे पानी की निकासी,अवैध अतिक्रमण,जाम,डग्गामार वाहनों का संचालन,ओवरलोड वाहनों का संचालन,विधुत समस्याओं के अलावा कस्बें में राजमार्ग किनारे लगे सरकारी नलों से निकलने वाला दूषित पेयजल इस समय बड़ी समस्या है।प्यास लगने पर इन सरकारी नलों से पानी पीने वाले स्थानीय लोगों व राहगीरों को मजबूरी में दूषित जल पीना पड़ रहा है। जो कि बीमारी का कारण बन रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.