मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- कस्बे में ओवरलोड वाहन आम जनजीवन के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। गन्ने से लदे ऊंचे और बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉले व ट्रक न केवल सड़कों पर घंटों जाम लगा रहे हैं, बल्कि आए-दिन होने वाले हादसों का कारण भी बन रहे हैं। कांधला रोड से लेकर कस्बे के मुख्य बाजारों तक, इन वाहनों के कारण पैदल चलना भी दूभर हो गया है। मुख्यमंत्री की सख्त हिदायत और आरटीओ पर हुई कार्रवाई के बावजूद धरातल पर स्थिति जस की तस है। स्थानीय नागरिक अब पुलिस प्रशासन से भारी वाहनों की रात्रि एंट्री या कस्बे के लिए स्थाई बाईपास के निर्माण की पुरजोर मांग कर रहे हैं। - हादसों की पटरी पर दौड़ते वाहन, पुलिस प्रशासन के स्तर पर कार्यवाही शून्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में ओवरलोडिंग के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए तीन आरटीओ अधिकारियों को सस्पेंड किया था लेकिन मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.