मुजफ्फर नगर, नवम्बर 27 -- जनपद मुजफ्फरनगर का बुढ़ाना क्षेत्र में इन दिनों खनन माफियाओं के मजबूत बोलबाले के चलते पर्यावरणीय और प्रशासनिक संकट के गहरे घेरे में है। दिन-रात, खुलेआम जेसीबी मशीनों द्वारा धरती की 'कोख' को चीरकर लाखों टन मिट्टी अवैध रूप से निकाली जा रही है। शफीपुर रोड, लुहसाना रोड, चंधेड़ी रोड, बसी रोड और मंदवाड़ा रोड जैसे महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों पर यह अवैध कार्य जोरों पर हैं ऐसे में मिट्टी खनन व धूल -धक्कड़ से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। धूल-मिट्टी के बढ़ते स्तर से लोग गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं और उन्हें सांस लेने में दुश्वारी हो रही है। धूल के महीन कण (PM10 और PM2.5) श्वसन प्रणाली में प्रवेश कर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे रहे हैं। धूल के कण फेफड़ों में चले जाते हैं, जिससे खांसी, घरघराहट, सीने में जक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.