मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- मौसम में बदलाव के कारण जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। झमाझम हो रही बारिश ने जहां खेतों और बाग-बगीचों में हरियाली फैलाई है, वहीं दूसरी तरफ जिलेभर में मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की भीड देखी जा रही है। रोजाना करीब 1400 मरीज ओपीडी में उपचार कराने के लिए आ रहे है, जिसमें टाइफाइड, वायरल, सर्दी- जुखाम और डायरिया के मरीज अधिक है। गंभीर हालत के चलते रोजाना करीब 40 मरीजों को भर्ती किया जा रहा है, वहीं लगभग 300 मरीजों के खून की जांच जिला अस्पताल में हो रही है। बरसात के साथ ही उमस भरी गर्मी होने के कारण चर्म रोग से संबंधित मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय में 175 बेड की व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.