मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- क्षेत्र के व्यस्ततम मार्गों में शामिल खतौली-बुढ़ाना रोड इन दिनों अपनी बदहाली को लेकर चर्चा में है। कुछ ही महीनों पहले तैयार की गई इस सड़क की हालत अब ऐसी हो चुकी है कि राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ गई है। जगह-जगह से उखड़ी और टूटी सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं दिख रहा। खतौली से बुढ़ाना तक बनी सड़क का निर्माण कार्य कुछ महीने पहले ही पूरा हुआ था। शुरुआत में सड़क की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठे थे, लेकिन अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। अब स्थिति यह है कि कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह से उखड़ चुकी है। कहीं गहरे गड्ढे बन गए हैं तो कहीं किनारों से सड़क धंस गई है। ऐसे में वाहन चालकों को मजबूरी में रांग साइड से निकलना पड़ रहा है, जिससे ट...