मुजफ्फर नगर, जनवरी 16 -- खतौली कस्बे में वैसे तो कई ऐसी बस्ती है जिनमें रहने वाले लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकास खंड कार्यालय के पीछे शाहनजर इस्लामनगर की एक ऐसी बस्ती के हजारों लोग कच्ची सड़क,जलभराव व बिजली की बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। कच्ची सड़क होने से बस्ती में भरे पानी से बस्ती के लोग घरों में कैद हो जाते हैं। बिजली की व्यवस्था न होने पर कुछ लोगों ने अपनी छतों पर सोलर ऊर्जा भी लगाई हुई है। जबकि अधिकतर ऐसे लोग हैं जो अभी तक मोमबत्ती या बैट्री की लाइट से घर में रोशनी करते हैं। बस्ती के रहने वाले कुछ लोग अपने मोबाइल को भी दूसरे के घरों में चार्ज करते है। जनप्रतिनिधियों को कई बार समस्यां से अवगत भी कराया लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। --- 12 साल पहले हुआ था नई बस्ती का निर्माण करीब 12 साल पूर्व शाहनजर इस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.