भागलपुर, सितम्बर 23 -- प्रस्तुति: गौरव कुमार मिश्रा मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड अंतर्गत सारोबाग पंचायत के भलार गांव के किसान इस समय कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद होने के बावजूद अब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। वहीं खाद-बीज की कालाबाजारी ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं। उचित सिंचाई व्यवस्था के अभाव में धान की खेती प्रभावित हो रही है, साथ ही फसल पर रोग लगने से उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है। किसानों ने कहा कि सरकार और प्रशासन यदि समय रहते समाधान नहीं करता तो भलार गांव सहित पूरे इलाके के किसान खेती छोड़ने को विवश हो जाएंगे। धरहरा प्रखंड अंतर्गत सारोबाग पंचायत का भलार गांव आज भीषण कृषि संकट से गुजर रहा है। यहां के किसान साल-दर-साल बाढ़, फसल क्षति, खाद-बीज की कालाबाजारी, सिंचाई सुविधा के अभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.