भागलपुर, अप्रैल 10 -- मुंगेर जिले में चित्रकारों की खासी संख्या है। जिले में इस विधा में लगभग 1000 लोग दक्ष हैं और 20 से अधिक चित्रकला संस्थान सक्रिय हैं। इनमें से 10 चित्रकारों ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। यहां समय-समय पर चित्रकला के कलाकार विभिन्न गुरुओं के माध्यम से आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहते हैं। किंतु, उनके समक्ष कई समस्याएं हैं। इन समस्याओं को लेकर मुंगेर के चित्रकारों के साथ बोले मुंगेर अभियान के तहत संवाद किया गया। उन्होंने अपनी समस्याओं से हमें अवगत कराया। 05 हजार लोग हैं जिले में लगभग चित्रकला से जुड़े हुए 01 हजार दक्ष चित्रकार हैं मुंगेर जिले में, कर रहे काम 20 संस्थान सक्रिय हैं जिले में चित्रकला सिखाने वाले चित्रकारों बताया कि जिले में चित्रकला से जुड़े लगभग 5000...