भागलपुर, फरवरी 25 -- -प्रस्तुति: गौरव कुमार मिश्रा/ आदर्श कुमार बिहार सरकार ने राज्य में खुले में मांस और मछली की बिक्री पर पाबंदी लगाकर इसे लाइसेंस आधारित व्यवस्था के दायरे में लाने का निर्णय लिया है। यह फैसला पहली नजर में जनस्वास्थ्य, स्वच्छता और शहरी सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया प्रतीत होता है, लेकिन इसका वास्तविक असर संग्रामपुर में होता नहीं दिख रहा है। यहां, वर्तमान स्थिति यह है कि, कई इलाकों में सरकारी आदेश के बावजूद खुले में मांस और मछली की बिक्री बदस्तूर जारी है। संग्रामपुर नगर पंचायत इसका प्रमुख उदाहरण है। यहां बेलहरणी नदी किनारे खुलेआम मांस और मछली बेची जा रही है। यही नहीं, अम्बेडकर चौक, ब्लॉक गेट, संग्रामपुर बाजार और गंगटा-संग्रामपुर मुख्य मार्ग जैसे स्थानों पर भी रोजाना यह कारोबार चलता है। आसपास की पंचायतों-पतघाघर, र...