भागलपुर, अगस्त 14 -- प्रस्तुति: रंजीत कुमार ठाकुर/गौरव कुमार मिश्रा बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने एक बार फिर राज्य सरकार के सामने समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग की उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठाई है। लगभग सौ साल पुराने इस संघ से जुड़े कर्मचारी आज भी अधिकार और सम्मान के लिए संघर्षरत हैं। जिले में 170 कर्मियों का यह वर्ग राज्य प्रशासन का अहम हिस्सा है, लेकिन कार्य स्थितियां और पदोन्नति व्यवस्था दशकों से ठहरी हुई हैं। मुंगेर के पोलो मैदान के बाहर धरना पर बैठे कर्मियों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। उनका कहना है कि सरकार केवल आश्वासन देती है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होती। वे समान वेतनमान, समय पर पदोन्नति और कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग कर रहे हैं। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली और सबसे गंभीर समस्या है- ग्रेड वेतन एवं पदसोपान का पु...