भागलपुर, फरवरी 16 -- मुंगेर को पीला सोना यानी मक्के की खेती के लिए भी जाना जाता है। यहां बड़े पैमाने पर मक्का का उत्पादन होता है, जिससे अन्य जिलों और राज्यों के व्यापारी तथा उद्योगपति समृद्ध हो रहे हैं लेकिन इस फसल के असली उत्पादक आज भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बढ़ती लागत, सरकारी सहयोग की कमी, विपणन एवं भंडारण सुविधाओं के अभाव के कारण किसानों को अपनी उपज कम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है। सरकार नीतिगत हस्तक्षेप करे, तो मुंगेर मक्का उत्पादन और प्रसंस्करण का एक प्रमुख केंद्र बन सकता है। मुंगेर सदर एवं बरियारपुर प्रखंड में बड़े पैमाने पर मक्का की खेती होती है। जिले के अन्य प्रखंडों धरहरा, हवेली खड़गपुर एवं असरगंज में भी मक्का की खेती का विस्तार हुआ है। साथ ही जिले के अन्य प्रखंडों में भी मक्के की अच्छी-खासी खेती होती है। जिले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.