भागलपुर, फरवरी 15 -- सब्जी उत्पादन में महत्वपूर्ण स्थान होने के बावजूद मुंगेर जिले के किसान तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। मौसम की मार व सरकारी उपेक्षा ने उनकी स्थिति को और दयनीय बना दिया है। जिले में लगभग 10,000 से अधिक किसान मुख्य रूप से सब्जी उत्पादन में लगे हुए हैं। इनमें से केवल मुंगेर मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में 5,000 से अधिक किसान इस व्यवसाय से जुड़े हैं। प्रतिदिन यहां एक करोड़ रुपये से अधिक का सब्जी व्यापार होता है। इसके बावजूद किसानों की आर्थिक स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। मुंगेर के सब्जी उत्पादक किसान काफी मेहनती हैं और उन्हें सुविधा एवं सहायता मिले तो वे अपनी मेहनत से मुंगेर जिले के साथ-साथ दूसरे जिलों के लोगों को भी सब्जी खिला सकते हैं। समस्याओं से त्रस्त हैं, जिसके चलते सब्जी उत्पादन कभी-कभी उनके लिए लाभदायक ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.