भागलपुर, अगस्त 31 -- करहरिया दक्षिणी पंचायत के हरिजन टोला के लोगों की समस्या प्रस्तुति: गौरव मिश्रा बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत करहरिया दक्षिण पंचायत के हरिजन टोला (वार्ड संख्या- 6 एवं 8) के लगभग 1600 की आबादी आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। बाढ़ पीड़ित राहत राशि का आधा वितरण अधूरा है। नल-जल योजना वर्षों से ठप है, जल निकासी और सड़क निर्माण न होने से जलजमाव और कच्ची सड़कों की समस्या बनी रहती है। बिजली के जर्जर खंभे और छतों से गुजरते तार दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। दर्जनों परिवार आवास, राशन कार्ड और पेंशन योजनाओं से वंचित है। विद्यालय भवन जर्जर और आंगनबाड़ी केंद्र अव्यवस्थित होने से बच्चों की शिक्षा एवं पोषण पर भी संकट है। ग्रामीणों का कहना है कि, अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो वे जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे। ऐसे में, हिन्दुस्तान संव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.