भागलपुर, मई 14 -- हेमजापुर पंचायत के मछुआरों की परेशानी गंगा के किनारे बसे हेमजापुर पंचायत के तिरासी टोला के मछुआरे आज भी उपेक्षा और सरकारी अनदेखी के शिकार हैं। जहां एक ओर यह समुदाय सदियों से अपनी जीविका गंगा नदी के जल से प्राप्त करता रहा है, वहीं दूसरी ओर आज उनकी पहचान, अधिकार और सुरक्षा की उपेक्षा की जा रही है। आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं की पहुंच से दूर यह समुदाय बुनियादी सुविधाओं और समर्थन के लिए आज भी संघर्ष कर रहा है। उनके संघर्ष को उजागर करने के लिए हेमजापुर में मछुआरा समुदाय के साथ अपने हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उन्होंने अपने संघर्ष एवं दर्द को हमारे समक्ष रखा। मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड में हेमजापुर पंचायत का तिरासी टोला मछुआरों की बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है। इस गांव में लगभग 500 मछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.