मिर्जापुर, मार्च 11 -- अंग्रेजों ने लोगों की सहूलियत के लिए लंबा-चौड़ा पोखरा बनवाया। देश की आजादी के पहले से काफी बाद तक उसका लोगों को लाभ मिलता रहा लेकिन स्थानीय प्रशासन की नजरें क्या घूमीं, पोखरा की जमीन पर मकान बनते गए। आज पूरा मोहल्ला आबाद है पक्का पोखरा के नाम से। यहां के वाशिंदे खुले नाले, टूटी सड़क, गंदगी और पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। पोखरा में पुलिस कॉलोनी का गंदा पानी बहाया जा रहा है। नगर पालिका इन समस्याओं के साथ पोखरे पर अतिक्रमण के बाबत मौन है। जिला मुख्यालय से चंद कदम दूर पक्का पोखरा मोहल्ला में गांव जैसी भी सुविधाएं नहीं हैं। यह समस्याओं के मकड़जाल में उलझा हुआ है। करीब 3500 आबादी वाले मोहल्ले की तकलीफें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस कालोनी के पास 'हिन्दुस्तान से चर्चा के दौरान मोहल्ले के चंद्रभूषण ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.