मिर्जापुर, जून 29 -- गंगा सिर्फ जलधारा नहीं, जीवन हैं। युगों से वह जीवनदायिनी हैं, आस्था और रोजगार भी हैं। मगर न जाने क्यों इधर हाल के वर्षों में वह मिर्जापुर से कुपित हैं। उनकी धारा शहरी क्षेत्र के घाटों को एक-एक कर जल में विलीन करती जा रही है। विंध्याचल से चुनार तक गंगा कटान का दर्द बढ़ता रहा है। खेत-खलिहान, बाग-बगीचों संग असंख्य परिवारों की आजीविका पर छाये संकट के बादल घने होते जा रहे हैं। कटान रोकने संबंधी उपायों से नाखुश पीड़ितों की सामूहिक गुहार है-गंगा के कोप से बचा लें सरकार। गोमुख से गंगासागर तक गंगा के लगभग 26 सौ किमी के लंबे प्रवाहपथ का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है मिर्जापुर। दूसरे तटवर्ती नगरों-शहरों की तरह गंगा ने यहां के भी लोकजीवन, लोक संस्कृति को समृद्ध और जीवंत किया है। उस जीवंतता के प्रतीक रहे हैं गंगा किनारे बने घाट। किसान, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.