मथुरा, दिसम्बर 22 -- सर्द मौसम में लोग शारीरिक गतिविधियां कम कर देते हैं, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में योग न केवल शरीर को गर्म रखता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। नियमित योग अभ्यास से सर्दियों में होने वाली सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द, मोटापा और तनाव जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। महानगर में योग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हिन्दुस्तान के बोले मथुरा संवाद में योग करने वाले लोगों ने योग के फायदे साझे किए। सर्दियों के मौसम में बढ़ती ठंड और शारीरिक निष्क्रियता के बीच योग आमजन के लिए सेहत का मजबूत आधार बनकर उभरा है। योग करने से रक्त संचार बेहतर होता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। योग विशेषज्ञों के अनुसार प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, ताड़ासन और बज...