मथुरा, अप्रैल 24 -- भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी यमुना महारानी से मथुरा-वृंदावन की पहचान संपूर्ण विश्व में है। वर्षों से हर बार यमुना शुद्धिकरण का मुद्दा आम चुनाव का अहम हिस्सा भी बनता है। यमुना महारानी की अहमियत इस कदर है कि चुनाव मैदान में उतरने वाले बड़े-बड़े राजनैतिक दलों के जाने-माने प्रत्याशी भी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत यमुना पूजन से करते हैं और हर बार अपने वोटरों से यमुना शुद्धिकरण के लंबे-चौड़े वादे करते हैं। बावजूद इसके यमुना की वर्तमान स्थिति प्रदूषण के चलते इतनी भयावक हो चुकी है कि लोग स्नान करना तो दूर यमुना जल आचमन करने से भी डरने लगे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीतने के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद यमुना शुद्धिकरण के सपने के साकार होने की उम्मीद ब्रजवासी कर रहे हैं। एक बार फिर से यमुना भक्तों को उम्मीद ...