मथुरा, अप्रैल 28 -- महानगर की घनी और संकरी आबादी वाले क्षेत्रों में शुमार बैरागपुरा के बाशिंदे आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। यह वह क्षेत्र है, जिसकी अधिकांश आबादी गलियों में बसी हुई हैं। बैरागपुरा में कुल 9 गलियां हैं, जिनकी पहचान नाम से नहीं उनके नंबरों से होती है। इस कालोनी के एक ओर रानी मंडी है तो दूसरी ओर मंडी रामदास। एक ओर कच्ची सड़क से यह मोहल्ला जुड़ा हुआ है। द्वारिकेशपुरी कालोनी, जयश्री कालोनी, गंगा विहार कालोनी, जमुना विहार कालोनी भी वैरागपुरा क्षेत्र में ही आती हैं। बैैरागपुरा की गलियां भी ऊंचाई पर हैं। इन्हीं गलियों में बने मकानों में लोग रहते हैं। अधिकांश गलियों में नालियां टूटी-फूटी हैं, जिसके चलते उनकी ठीक ढंग से सफाई भी नहीं हो रही। इस क्षेत्र की यदि सबसे बड़ी समस्या की बात की जाए तो वह पेयजल की है। बैरागपुरा को जलापूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.