मथुरा, सितम्बर 5 -- जयसिंहपुरा खादर यमुना की जलवृद्धि से प्रभावित है। इन काॅलोनियों की बसावट यमुना तट से महज 500 मीटर दूर है। यमुना के जलस्तर में वृद्धि के बाद इन कालोनियों में बाढ़ जैसा नजारा है। हाल, ये है कि जब भी यमुना में जलवृद्धि होती है, तब सबसे पहले जयसिंहपुरा का यह क्षेत्र प्रभावित होता है। अब बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न होने के बाद लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा इस क्षेत्र के लोग ही शेल्टर होम में हैं। आने वाले दिनों में यमुना का और रौद्र रूप देखने को मिल सकता है, जिसकी वजह से खादर में बसे लोगों में खलबली मची हुई है। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से यमुना खादर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। नदी का पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिससे यहां रहने वाले लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र जयस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.