मथुरा, फरवरी 7 -- आवास विकास की कॉलोनी राधिका विहार फेस-वन इन दिनों बदहाली की गिरफ्त में है। जलभराव, नीची सड़कें, जलनिकासी के लिए नालियों का न होना और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें यहां की बदहाली की कहानी बयां कर रही हैं। इसके साथ ही यहां पर गंदा पानी जमा रहने से जहां स्थानीय लोगों में बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। वहीं अंधेरे में डूबी कॉलोनी में रात के समय लोगों को हर कदम पर परेशानी झेलनी पड़ती है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले मथुरा के तहत संवाद में यहां के लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। कॉलोनी में हल्की बारिश होते ही सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहता है, जिससे मच्छर पनप रहे हैं और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.