मथुरा, जुलाई 13 -- शहर की घनी आबादी वाले इलाके ही नहीं यमुना के घाटों पर भी बंदरों का आतंक है। यमुना के घाटों पर पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने वाले लोगों के हाथों से बंदर सामान छीनकर ले जाते हैं। परेशान लोग व्यवस्था को कोसते हुए रह जाते हैं। जनपद में लंबे समय से बंदरों का यह आतंक चला आ रहा है। बंदरों के हमले में अक्सर लोग चुटैल भी हो जाते हैं। कुछ देर आसपास शोर मचता है लोग व्यवस्था को कोसते हैं लेकिन जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं पड़ता और हालात ऐसे ही चलते रहते हैं। शहरवासियों के लिए बंदर बड़ी समस्या बन गये हैं। बंदरों के हमले और बंदरों द्वारा पत्थर गिराये जाने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। हमला कर बंदर लोगों को घायल कर चुके हैं। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बच्चों का गलियों में खेलना बंदरों के आतंक के कारण बंद हो गया है। घर से निकलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.