मथुरा, नवम्बर 16 -- वृंदावन धाम की मोहिनी नगर कॉलोनी तमाम मूलभूत सुविधाओं से महरूम है। यहां के निवासी शहर में रहने के बावजूद भी देहात जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। तमाम शिकायत एवं प्रदर्शनों के बावजूद आज तक यहां बिजली, पानी, सड़क, नालियों जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। वहीं पिछले दिनों आई यमुना की बाढ़ ने यहां के हालात और भी ज्यादा बिगाड़ दिए हैं। अभी तक यहां से बाढ़ के पानी की निकासी भी नहीं हो सकी है। बोले मथुरा संवाद में लोगों ने अपना दर्द बयां किया। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के वार्ड 34 का हिस्सा मोहिनी नगर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर भी आज तक कभी कोई सड़क ही नहीं बनाई गई है। इससे जुड़े अन्य सम्पर्क मार्गों के हालात तो और भी बदतर हैं। यहां पर लोगों को गड्ढायुक्त कच्चे रास्तों से गुजरने को मजबूर होना पड़ता है। यहां वाहन चलाना तो द...