मथुरा, जून 19 -- मथुरा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के दौरान उनके घरों में नाले का गंदा पानी घुस जाता है, जो बारिश बंद होने के बाद भी कई घंटे तक जमा रहता है। इससे न केवल जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है, बल्कि घरों की दीवारें, फर्श और जरूरी सामान भी खराब हो जाते हैं। इस विकट समस्या के पीछे मुख्य वजह पीछे के इलाके के बरसाती पानी का बीएसए कॉलेज पुलिया की ओर से निकलना बताया जा रहा है। जल निकासी की व्यवस्था नाकाफी होने के कारण कॉलोनी में पानी भर जाता है। लोग बताते हैं कि नगर निगम को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिसके कारण लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। द्वारिकापुरी वासियों का कहना है कि वह हर बरसात में यही मुसीबत झेलते हैं। अब पानी से ज्यादा डर बीमारियों और घरों की बर्बादी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.