मथुरा, मार्च 22 -- शहर के मुख्य भरतपुर गेट चौराहे के पास बने प्रमुख मार्केट में से एक गंज वाला मार्केट वर्तमान में दुर्दशा का शिकार है। इस मार्केट में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। यहां के व्यापारी करीब 15 वर्षों से बिजली, पानी, शौचालय, सुरक्षा संबंधी, पार्किंग आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं। प्रशासनिक एवं स्थानीय नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की अनदेखी के कारण यह मार्केट पिछड़ता जा रहा है। बताते चलें कि भरतपुर गेट चौराहे के पास गंज वाला मार्केट वर्ष 2009 में बनाया गया था। मार्केट को बने तकरीबन 15 ंसाल से अधिक हो गए हैं। मार्केट में 44 दुकान हैं, जिसमें खान-पान, डेंटल क्लिनिक, इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल रिपेयरिंग, टीवी रिपेयरिंग, जूते, पायल, परचून आदि दुकानें शामिल हैं, लेकिन मार्केट का प्रत्येक व्यापारी किसी न किसी समस्या से परेशान है। मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.