मथुरा, दिसम्बर 5 -- इंद्रपुरी कॉलोनी के लोग इन दिनों बदहाली की हालत में जी रहे हैं। कालोनी की कच्ची व जर्जर सड़कें, जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने और खुले पड़े बिजली के बॉक्स स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। कॉलोनीवासियों ने कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत कर समस्याओं के समाधान की मांग की है लेकिन अब तक किसी ने उनकी समस्या पर गौर नहीं किया है और समस्या जस की तस बनी हुई है। जिससे लोगों में रोष बना हुआ है। इंद्रपुरी की सड़कों की स्थिति खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं, जिनसे होकर निकलना वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए चुनौती है। आए दिन वाहन चालक असंतुलित होकर गिरने से घायल हो जाते हैं। बरसात के समय यहां की समस्याएं और ज्यादा गंभीर हो जाती हैं। सड़क पर भारी जलभराव से गड्ढों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोग बरस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.