मथुरा, जून 26 -- मथुरा। जनपद में करीब 360000 किसान हैं, जिनमें से 312000 किसान सम्मान निधि ले रहे हैं। 331000 भूमि पर इस समय खेती की जा रही है। इस क्षेत्र में किसान परम्परागत खेती पर ही निर्भर हैं। ज्यादातर किसान गेहूं, आलू, धान, मूंग और बाजरा की ही खेती कर रहे हैं। क्षेत्र में कई किसानों द्वारा खेती में नये प्रयोग भी किए गये पर आसपास में परम्परागत खेती होने के चलते उन्हें खासी सफलता नहीं मिल सकी। मांट तहसील क्षेत्र में तमाम गांव ऐसे हैं, जहां बांगर व खादर दोनों तरह की कृषि भूमि है, पर बांगर की अपेक्षा खादर की जमीन में खेती करने में लागात कम आती है। खादर में अधिकतर दो ही फ़सल हो पाती हैं, क्यों कि आधे जून से लेकर अगस्त तक वहां यमुना का पानी भर जाता है। यमुना भी हर बार बाढ़ आने पर अपना रास्ता बदल देती है, जिसके चलते खादर की जमीनों पर कब्जे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.