भागलपुर, दिसम्बर 29 -- शहर के दक्षिणी क्षेत्र का हसनगंज रोड महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल है। बाल्टी कारखाना चौक से मिरजानहाट तक जाने वाली हसनगंज सड़क के दोनों तरफ तीन वार्ड की बड़ी आबादी रहती है। सड़क टूट चुकी है। नाला के पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। बारिश के दिनों में पानी आसपास के घरों में घुस जाता है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। बाल्टी कारखाना चौक से मिरजानहाट के बीच सड़क के दोनों तरफ वार्ड 44, 45 और 49 वार्ड का क्षेत्र पड़ता है। भोलानाथ फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते हसनगंज रोड पर वाहनों का लोड बढ़ गया है। सड़क टूटने और नाला का पानी जमा होने के चलते वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक मानक के अनुसार नाला का न...