भागलपुर, दिसम्बर 17 -- गंगा किनारे स्थित वार्ड 29 का हलधर झा लेन शहर के महत्वपूर्ण मोहल्लों में शामिल है। बरारी क्षेत्र का यह वार्ड धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। गंगा किनारे कई ऐतिहासिक और सुसज्जित घाट हैं। जहां अक्सर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। पर्व-त्योहारों में इन घाटों पर स्नान और पूजा अर्चना करने के लिए दूर-दराज से हजारों लोग आते हैं। लेकिन इस वार्ड में समस्याओं की कमी नहीं है। हलधर झा लेन में पानी का संकट बना हुआ है। सड़क के दोनों तरफ नाला नहीं बनने से लोगों को परेशानी हो रही है। प्याऊ एक महीना से बंद पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को टैक्स देते हैं तो सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। बरारी बरगाछ चौक के पास है हलधर झा लेन। इस लेन में करीब 80 परिवार रहता है। लेन में नौकरी करने वालों की संख्या भी अच्छी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.