भागलपुर, सितम्बर 18 -- भागलपुर शहरी क्षेत्र से सटा है विशनपुर जिच्छो का सरमसपुर गांव। शहर के बगल में होने के बावजूद इस गांव में समस्याओं का अंबार है। शहरी क्षेत्र का गंदा पानी ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गयी है। गंदा पानी के चलते फसल का नुकसान हो रहा है। गांव के लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। गांव में सड़क और नाला की स्थिति खराब है। नाला का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद गांव की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। भागलपुर-गोराडीह सड़क किनारे विशनपुर जिच्छो पंचायत के वार्ड एक में स्थित है सरमसपुर। गांव में करीब चार सौ परिवार रहते हैं। अधिकांश लोग खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मुख्य सड़क से गांव जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। सड़क ...