भागलपुर, फरवरी 20 -- बरारी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 के मौर्या जुबली पैलेस कॉलोनी में लगभग 150 से 200 परिवार पिछले 25 वर्षों से बसे हुए हैं। यहां के लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन कर रहे हैं। कॉलोनी में आज तक पक्की सड़क, नाला और सरकारी पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। बारिश में पानी भर जाने से पूरा कॉलोनी 'टापू' में तब्दील हो जाता है। मौर्या जुबली पैलेस कॉलोनी के लोगों का कहना था कि सरकार की सात निश्चय योजना के तहत कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन इस कॉलोनी को अब तक उसका लाभ नहीं मिल पाया है। साफ-सफाई के अभाव में संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। मौर्या जुबली पैलेस कॉलोनी के स्थानीय निवासी डॉ. बीडी. सिंह ने बताया कि यहां लगभग 150 ...