भागलपुर, फरवरी 19 -- शाहजंगी पंचायत के वार्ड छह में स्थित है मोहिउद्दीनपुर हल्दीबाड़ा मोहल्ला। यह जगदीशपुर प्रखंड के अन्तर्गत आता है। मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। एक बोरिंग से घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। सड़क की स्थिति भी अच्छी नहीं है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आधी-अधूरी सड़क बनाकर छोड़ दी गयी है। नाला खुला रहने के चलते गंदा पानी सड़क पर बहता है। सड़क और नाला निर्माण के साथ जलापूर्ति की व्यवस्था होनी चाहिए। सुल्तानगंज-भागलपुर रेल लाइन के दक्षिण में मोहिउद्दीनपुर हल्दीबाड़ा मोहल्ला है। शाहजंगी मैदान से उत्तर और भागलपुर-अमरपुर सड़क के पश्चिम में यह मोहल्ला है। मोहल्ला से कुछ दूरी पर ही नगर निगम का इलाका शुरू हो जाता है। लेकिन यहां के लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। मोहल्ले में करीब दो...