भागलपुर, जनवरी 19 -- भोलानाथ फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण पिछले कई महीनों से वार्ड संख्या 46 के नयाचक मोहल्ले के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे मानो अपने ही घरों में 'हाउस अरेस्ट' होकर रह गए हैं। मोहल्ले में करीब 250 घर है। यहां रहने वाले लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। निर्माण कार्य के चलते रास्ता अवरुद्ध हो गया है, जिससे बच्चों का स्कूल जाना, दैनिक जरूरी कामकाज, बाजार आना-जाना तक प्रभावित हो रहा है। भोलानाथ फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और बीमार लोगों को होती है। लोगों के लिए आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल ले जाना चुनौती बन गयी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि फ्लाईओवर निर्माण आवश्यक है, लेकिन बिना किसी वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था के...