भागलपुर, जनवरी 29 -- शहर के मुख्य बाजार में स्थित है चांदीपट्टी। यहां सोना, चांदी, कपड़ा आदि की दुकानें है। यहां की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग और जाम की है। जाम के चलते लोग चांदीपट्टी में जाना नहीं चाहते हैं। यहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। दुकानदारों का कहना है कि पोल पर तार का जाल बिछा हुआ है। इनारा चौक पर शौचालय नहीं बनने से भी ग्राहकों को परेशानी होती है। चांदीपट्टी में पार्किंग और जाम की समस्या का समाधान होने से बाजार की रौनक बढ़ जाएगी। इनारा चौक से चांदीपट्टी के लिए सड़क जाती है। वार्ड 38 के अन्तर्गत आने वाले चांदीपट्टी में पांच सौ से अधिक दुकानें हैं। इस बाजार की सड़क संकरी हो चुकी है। सड़क किनारे बाइक खड़ी करने के चलते पैदल चलने में भी लोगों को परेशानी होती है। अगर ठेला गली में चला गया तो जाम लग जाता है। चांदीपट्टी के आसपास शहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.