भागलपुर, सितम्बर 12 -- स्मार्ट सिटी भागलपुर के प्रवेश द्वार पर स्थित है चंपा नदी। इस नदी का इतिहास बहुत पुराना है। नदी अब नाले में तब्दील हो गयी है। वर्तमान में इस नदी की स्थिति अच्छी नहीं है। यहां चम्पानगर और नाथनगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से हजारों लोग पर्व-त्योहार में स्नान करने आते हैं। छठ पर्व या प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान काफी संख्या में लोग जुटते हैं। लेकिन चंपा नदी में घाट नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। नदी को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नदी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक धरोहर है। नदी पर सुसज्जित सीढ़ी घाट का निर्माण होना चाहिए। चंपा नदी का वर्णन महाभारत और पुराण में भी मिलता है। यह अंग क्षेत्र के समृद्ध इतिहास और बिहुला-विषहरी की गाथा से जुड़ी हुई है। लेकिन नदी में घाट नहीं ...