भागलपुर, अगस्त 20 -- नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 12 में स्थित है गोकुल भगत लेन और वीबी बक्सन लेन। नाथनगर शहर के बीच में यह मोहल्ला है। घनी आबादी वाले इस मोहल्ले में पानी और नाला का संकट बना हुआ है। पानी लेने के लिए लोगों की कतार लग जाती है। प्याऊ से पानी ढोकर घर में जमा कर काम चलाना पड़ता है। सड़क किनारे के कुछ घरों में पानी आता है। सड़क भी चलने लायक नहीं है। सड़क सिकुड़ जाने के चलते बड़ी गाड़ियां मोहल्ले में नहीं आ पाती हैं। पोल पर स्ट्रीट लाइट नहीं रहने से भी लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम में लगातार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। गोकुल भगत लेन और वीबी बक्सन लेन में दो सौ से अधिक परिवार रहते हैं। मोहल्ले के अधिकांश लोग मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दोनों मोहल्ले में पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.