बोकारो, जनवरी 2 -- सुनता पंचायत के टांड में लगने वाला हटिया सप्ताह में दो दिन लगता है। यह हटिया मंगलवार और शुक्रवार को ग्रामीणों का आकर्षण का केंद्र है। इस हटिया में पेयजल के लिए एक ही सोलर पंप की व्यवस्था है। वहीं लाइट के नाम पर दो सोलर लाइटें लगी है। हटिया के बाद मेला में छोड़े जाने कचरे का निष्पाद के लिए किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे पूरे परिसर में प्लाटिक फैल जाता है। जो आसपास के खेतों व बारियों को बुरी तरह प्रभावित करता है। पार्किंग की सुविधा के अभाव में लोग जहां तहां अपनी वाहनों को खड़ी कर देते है। जिससे अन्य लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। वहीं, शाम को रौशनी के अभाव में हटिया में अपने वाले लोगों को दिक्कतों का समाना करना पड़ता है। इसके लिए अभी तक सरकार या जिला प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई...